फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर तहसील में ही रहेंगे नूरपुर के गांव

Mon, 14 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर में ब्लॉक के 44 गांवों के निवासियों के लिए खुशखबरी है। शिवाला कलां व लोदीपुर न्याय पंचायत से जुड़े गांव अमरोहा जनपद की नवसृजित तहसील नौगांवा सादात में शामिल नहीं किए गए हैं। यह गांव चांदपुर तहसील में ही बने रहेंगे। राजस्व परिषद ने अमरोहा व धनौरा तहसील के 164 गांवों को शामिल कर नौगांव सादात तहसील बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। शीघ्र ही तहसील में कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

अमरोहा जनपद में नौगांवा सादात को तहसील बनाए जाने की मांग कई वर्षों से चली आ रही थी। जनवरी 2015 में राजस्व परिषद द्वारा नौगांवा सादात को तहसील बनाए जाने की कवायद शुरू की गई थी। अमरोहा के डीएम ने बिजनौर के तत्कालीन डीएम बिजनौर भूपेंद्र एस चौधरी से नूरपुर ब्लॉक के 44 गांवों को नौगांवा सादात में बनने वाली तहसील में शामिल किए जाने के लिए प्रस्ताव मांगा था। डीएम ने इस संबंध में चांदपुर तहसील से आख्या मांगी थी। नूरपुर के इन गांवों को नौगांवा सादात में शामिल करने की भनक लगने पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था। 
10 जनवरी 2015 को इसके विरोध में नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान ने समर्थकों व ग्रामीणों के साथ गोहावर चौक पर सड़क के बीच टेंट लगाकर मुरादाबाद-बिजनौर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया था।  जाम व धरना प्रदर्शन 21 घंटे तक चला था। बाद में डीएम द्वारा इन गांवों को शामिल नहीं करने का प्रस्ताव भेजने व ग्रामीणों की आपत्तियों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिए जाने पर जाम खोला गया था। इस संबंध में नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान, नगीना सांसद डॉ. यशवंत सिंह सहित काफी लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। बाद में विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से भी मिला था। 
विज्ञापन

नूरपुर के सभी गांवों को चांदपुर तहसील में ही बने रहने की मांग की थी। अब इन गांव वालों के लिए राहत भरी खबर है। नौगांवा सादात को राजस्व परिषद से नई तहसील बनाए जाने की अधिसूचना जारी हो गई है। गजट में भी नौगांवा तहसील शामिल हो गई है, लेकिन नूरपुर ब्लॉक का कोई भी गांव नवसृजित तहसील में शामिल नहीं किया गया है। नई तहसील अमरोहा के 138 व धनौरा के 26 गांवों का काटकर बनाई गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें