फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 11 हुए कोरोना पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर के चिकित्सक का बेटा भी निकला संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर के चिकित्सक दंपती के बाद उनका पुत्र भी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है। शनिवार को 112 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें दो पॉजिटिव, जबकि 110 नेगेटिव मिलीं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। जिले के 20 लोग कोरोना को हराकर घरों को लौट चुके हैं।
शनिवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव दो नए मामले सामने आए। एक चांदपुर निवासी कोरोना संक्रमित चिकित्सक का पुत्र और दूसरा युवक भी चांदपुर के एक मोहल्ले का रहने वाला है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि चिकित्सक का पुत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर तथा दूसरा पॉजिटिव मरीज सीएचसी चांदपुर में क्वारंटीन है। दूसरा संक्रमित युवक चांदपुर के ही संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था, जिस कारण वह भी संक्रमित हो गया। चिकित्सक और उनकी पत्नी मेरठ के अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को सीएचसी हल्दौर में भर्ती 27 संक्रमित मरीज ठीक होकर घरों को लौट गए। इनमें से 18 जनपद बिजनौर के रहने वाले हैं, जबकि नौ मुरादाबाद जिले के हैं। इनमें मुरादाबाद से स्वस्थ होकर लौटे नहटौर थाने के दरोगा नन्हे सिंह चौहान का नाम भी है। सीएमओ ने बताया कि हल्दौर सीएचसी पर भर्ती मरीजों का उपचार करने वाले छह चिकित्सकों समेत 25 कोरोना योद्धाओं को जिला मुख्यालय स्थित सिद्धि रॉयल कैसल बेंक्वेट हॉल में 14 दिन के लिए क्वॉरंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें