फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली को हराकर चांदपुर बना चैंपियन

विज्ञापन
चांदपुर के गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी नेटबाल (महिला) प्रतिय? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बरेली को हराकर चांदपुर बना चैंपियन
विज्ञापन

चांदपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित अंतर महाविद्यालय नेटबॉल (महिला) प्रतियोगिता में चांदपुर की टीम बरेली की टीम को हराकर चैंपियन बनी है।
विज्ञापन

मंगलवार को एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर की टीम ने एमजीएम कॉलेज संभल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच चांदपुर और बरेली कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें चांदपुर की टीम बरेली की टीम को हराकर विश्वविद्यालय चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में दीपा चौहान, सबीहा, गार्गी, काजल का प्रदर्शन उच्च स्तर का रहा। टीम के बुधवार को महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या साधना, क्रीड़ा सचिव अशोक कुमार आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें