फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीपीएस बिजनौर बना चैंपियन

Wed, 04 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बालिका वर्ग में वालिया ग्लोबल एकेडमी नजीबाबाद और बालक वर्ग में डीडीपीएस बिजनौर ने एनआईआईटी के भगवत सरन बास्केटबाॅल कप को जीता।
विज्ञापन


नॉर्थ इंडिया इंस्टीट्यूट में आयोजित भगवत सरन बास्केटबाॅल कप के फाइनल में बालिका वर्ग में वालिया ग्लोबल एकेडमी ने गुरू राम राय कोटद्वार की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। उधर, बालक वर्ग के फाइनल में डीडीपीएस बिजनौर ने मॅाडर्न ऐरा बिजनौर की टीम को हराया।

एनआईआईटी के प्रबंध निदेशक अवनीश अग्रवाल ने बालिका वर्ग की विजेता वालिया ग्लोबल एकेडमी को पांच हजार रुपये, रनर कोटद्वार टीम को तीन हजार रुपये नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग में डीडीपीएस बिजनौर को पांच हजार रुपये और रनर मॉडर्न ऐरा बिजनौर को तीन हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी रनर आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेशनगर को दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सारंग स्कूल धामपुर की प्रधानाचार्य सारंगा देश असीम, वालिया ग्लोबल के प्रधानाचार्य एसएन सिंह, एनआईआईटी डायरेक्टर श्रीकांत गुप्ता, नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, गौरव वर्मा, धीरज कुमार, डॉ. नवनीत राजपूत, शमीम राजा आदि रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें