फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आईटीसी कंपनी के स्टॉकिस्ट की फर्म पर सीजीएसटी ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीजीएसटी टीम की आठ घंटे तक चली छापेमारी, आधी रात के बाद निकली टीम
विज्ञापन

- मोबाइल फोन कब्जे में लेकर खंगाले स्टॉक रजिस्टर, लैपटॉप और बिल
संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। नगर के मोहल्ला रियासत स्थित पंजाबी कॉलोनी के निकट सोमवार को आईटीसी कंपनी के स्टॉकिस्ट संजीव अरोड़ा की फर्म पर सीजीएसटी मेरठ की टीम ने छापा मारा। टीम ने फर्म के स्टॉक रजिस्टर, लैपटॉप, बिल तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहनता से जांच की। कार्रवाई के बाद टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई।
सोमवार शाम करीब चार बजे टीम फर्म स्थल पर पहुंच गई थी। टीम ने करीब आठ घंटे तक फर्म के कागजों की जांच की। इसके बाद रात करीब 12 को दस्तावेज लेकर अपने साथ गई। टीम ने संजीव अरोड़ा समेत सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीम ने कार्रवाई शुरू करते ही फर्म के अंदर बाहरी लोगों का प्रवेश रोक दिया। न तो किसी ग्राहक को अंदर जाने दिया गया और न ही कर्मचारियों को बाहर निकलने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

कार्रवाई की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी फर्म के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसको लेकर व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कार्रवाई के दौरान व्यापारी के साथ किए गए व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इसके बावजूद सीजीएसटी टीम ने संजीव अरोड़ा के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर अभद्र व्यवहार किया। व्यापार मंडल इस व्यवहार की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन :
फर्म पर छापा मारने का मामला संज्ञान में नहीं है। मेरठ सीजीएसटी की टीम ने कार्रवाई की होगी। स्थानीय अधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी गई। - शरद गुप्ता, अधीक्षक, सीजीएसटी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें