फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीएचसी स्याऊ में शुरू हुई सिजेरियन प्रसव की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्याऊ सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य केंद्र पर गांव रावली निवासी गीता पत्नी रविंद्र का डॉक्टरों की टीम ने सिजेरियन प्रसव कराया। प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनो स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

स्याऊ सीएचसी में अभी तक सामान्य प्रसव की सुविधा थी। लंबे समय से सिजेरियन प्रसव कराने की मांग चली आ रही थी, जिसके चलते अब स्वास्थ्य केंद्र पर प्रथम सिजेरियन प्रसव कराया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम फारूख अजीज ने बताया कि अभी तक सिजेरियन प्रसव की सुविधा केवल सीएचसी धामपुर एवं नजीबाबाद में दी जा रही थी। अब यह सुविधा चांदपुर क्षेत्र में लोगों को सीएचसी स्याऊ पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे जटिलता वाली गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल नहीं आना पड़ेगा।
सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि अब एफआरयू सीएचसी स्याऊ पर भी सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा। सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू कराने में आरसीएच नोडल डॉ. अनिल कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिका, निश्चेतक डॉ. जॉन, शमीम अहमद, डॉ. मोहम्मद जुबैर, सचिन कौशिक, गगन शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें