फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी : टिकैत

Thu, 07 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। चालू पेराई सत्र में गन्ना मूल्य घोषित करने और गन्ना बकाया भुगतान की मांग करते हुए टिकैत ने नौ जनवरी से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन



गांव शहजादपुर में अजय कुमार के आवास पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि  पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें किसानों का  शोषण कर रही हैं। टिकैत ने वर्ष 2016 को किसान क्रांति बनाने के लिए किसानों से एकजुट होने का आह्वान  किया। वर्तमान पेराई सत्र के गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।


राकेश टिकैत ने कहा कि कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने के लिए 17 मार्च को दिल्ली में घेराबंदी की जाएगी। पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क मार्ग से गुजरने वाली मालन नदी पर पुल नहीं होने तथा ग्रामीणों की शिकायत को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की बात कही। रामकुमार, बलराम,  रामअवतार, दिगंबर, लाल, बाबूराम आदि रहे। गांव पूंडरीकला में भाकियू भानु गुट के पूर्व जिलाध्यक्ष  सत्यपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं का भाकियू में शामिल होने पर राकेश  टिकैत ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें