चकफैरी गुरुद्वारे के कार्यक्रम में शामिल श्रद्वालु।
- फोटो : DHAMPUR
गुरु हरिराय का प्रकाश पर्व मनाया
बिजनौर, अफजलगढ़। गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी भलाई केंद्र चकफेरी में सिख धर्म के सातवें गुरु हरिराय साहब जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में बीबी बलविंदर कौर, कुलदीप कौर, हरप्रीत कौर, अमनदीप कौर, रजविंदर कौर के जत्थे ने सुखमनी साहब का पाठ व शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
सरदार जोगेंदर सिंह ने बताया कि श्री गुरु हरिराय साहब शांत एवं कोमल हृदय के स्वामी थे। उन्होंने प्राचीन एवं दुर्लभ जड़ी बूटियों का एक बड़ा दवाखाना खोला। वे वैद्य के रूप में सेवा करते थे। शाहजहां के बीमार पुत्र दारा शिकोह की गुरु साहब ने अपने दवा खाने से दुर्लभ औषधि देकर जान बचाई। उन्होंने अपने पुत्र रामराय को आजीवन सिख पंथ से निष्कासित कर दिया। साथ ही उन्होंने गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। तत्पश्चात गुरु को भोग लगाकर लंगर बरताया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जोगेंदर सिंह, रमेश सिंह, मलूक सिंह, गुलजार सिंह, केवल सिंह, गुलविंदर सिंह, हरिदेव सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरुसेवक सिंह आदि का सहयोग रहा।