फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कई स्थानों पर बांटी मिठाईयां

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर मिठाइयां बांटी और लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

भाजपा जिलामंत्री तरुण राजपूत के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव खिदरीपुरा स्थित रविदास मंदिर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में नगर महामंत्री अतुल रूहेला, राजन टंडन गोल्डी, अतुल राजपूत, गंगाराम आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। वहीं, मोहल्ला संतोमालन में अभिषेक भारद्वाज, संदीप तायल, प्रफुल्ल वशिष्ठ, सुनील वशिष्ठ, नीतू वशिष्ठ, मोनू वर्मा, हिमांशु तायल, ओम शर्मा, नवजोत सिंह ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें