फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं रविदास जयंती-डीएम

विज्ञापन
नजीबाबाद के इस्लाहे आम इंटर कॉलेज भागूवाला में बैठक को संबोधित करते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं रविदास जयंती-डीएम
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। गांव श्यामीवाला के रविदास झंडा जुलूस के रास्ते विवाद को लेकर प्रशासन ने इस्लाहे आम इंटर कॉलेज में दोनों पक्षों के लोगों की बैठक ली। डीएम रमाकांत पांडेय ने रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की सलाह दी।
मुजाहिदा पट्टी भागूवाला के इस्लाहे आम इंटर कॉलेज में हुई बैठक में डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि रविदास जयंती पर श्यामीवाला के झंडा जुलूस रास्ते का विवाद आपसी सहमति से दोनों पक्ष निकालने का प्रयास करें। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से झंडा जुलूस विवाद को लेकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि विवाद करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उत्पाद मचाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि असामाजिक तत्वों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोनों पक्षों से किसी भी तरह का विवाद न करने, आपसी सौहार्द बनाए रखने की सलाह दी। बैठक में एडीएम विनोद कुमार गौड़, एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, श्यामीवाला के ग्राम प्रधान शमशीद अहमद, भागूवाला के ग्राम अय्यब की मौजूदगी में एक पक्ष से ओमप्रकाश जोनी, दयाराम, कोमल, देवेंद्र, हरिप्रकाश, रामशरण, संजीव, जयप्रकाश, प्रवीण, रतिराम तथा दूूसरे पक्ष से रशीद, मजीद, यामीन, सत्तार, अब्दुल, अनीस अहमद, मोहम्मद काशम, हनीफ, नजाकत हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी पुलिसबल के साथ पीएसी तैनात
नजीबाबाद। गांव श्यामीवाला के रविदास झंडा जुलूस रास्ते विवाद को लेकर प्रशासन ने भागूवाला में भारी पुलिस के साथ पीएसी तैनात की है। प्रशासन ने दो दिन के लिए क्षेत्र में शराब की सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मंडावली थाना थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने बताया कि रविदास जयंती कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सर्तक है कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें