जिले में पेट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
बिजनौर। जिले के सभी पेट्रोल पंप पर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं सुरक्षा गार्ड रखना भी जरूरी होगा। इसके संबंध में पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने मंगलवार की दोपहर पुलिस लाइन के सभागार में बैठक की। एसपी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर हों। कहा कि पेट्रोल पंप सुरक्षागार्ड हर समय तैनात होने चाहिए। सभी पुलिस अधिकारियों के नंबर पंप परिसर में कई स्थानों पर चस्पा हो व स्टाफ के पास भी मौजूद रहे। वहीं व्यापारियों ने एसपी के समक्ष अपनी समस्या रखते हए 112 व चेतक की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। इस अवसर पर एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह पेट्रोल पंप संचालक दिग्विजय सिंह चौधरी, प्रतीक जैन, अक्षय गुप्ता, विनय गुप्ता, संजय अग्रवाल रहे।