फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा होगी दक्षता आधारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा होगी दक्षता आधारित
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा विद्यार्थी की दक्षता जांच आधारित होगी। इसके लिए परीक्षा दो सेमेस्टर में होगी। बोर्ड ने पहले सेमेस्टर की परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिला कोआर्डिनेटर एवं मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की प्रधानाचार्य सीमा विश्वास ने बताया कि अभी तक परीक्षा सवाल का जवाब रटने पर आधारित थी। परंतु बोर्ड ने परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। अब परीक्षा में कांपीटेंसी टेस्ट लर्निंग सिस्टम होगा। सवाल रटने की व्यवस्था समाप्त हो गई है। बताया कि पेपर में सामान्य प्रश्न नहीं होंगे। सवाल ऐसे होंगे जिनसे बच्चे के विषय ज्ञान का पता चल सके। 10वीं, 12वीं की परीक्षा दो सेमेस्टर में होगी। पहले सेमेस्टर की परीक्षा में मल्टी च्वाइस प्रश्न होंगे। विद्यार्थी को अच्छे नंबर लाने के लिए पूरा कोर्स मेहनत से पढ़ना होगा। कोई चैप्टर नहीं छोड़ना है। सभी चैप्टर महत्वपूर्ण हैं। बताया कि पहले सेमेस्टर 10वीं के माइनर विषयों की परीक्षा 17 नवंबर से शुरू हैं। जबकि मुख्य विषयों की परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक हैं। 12वीं के माइनर विषयों की परीक्षा 10वीं की परीक्षा के साथ है। जबकि 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा एक दिसंबर से 22 दिसंबर तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें