फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपडाकघर तहसील शाखा होगी सीबीएस

Mon, 06 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में लाखों रुपये गबन के बाद अब उपडाकघर तहसील शाखा सीबीएस होगी। खाताधारक अपने खातों का संचालन किसी अन्य सीबीएस शाखा से भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

नजीबाबाद में संचालित उपडाकघर तहसील शाखा में जून 2015 में लाखों रुपये का गबन हुआ था। उपडाकघर पर तैनात गबन का आरोपी पोस्टमास्टर जब्बार अली गबन के बाद से अब तक फरार है। लंबी जांच प्रक्रिया के बाद डाक विभाग के अधिकारियों ने करीब 200 खातों में 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का गबन होने की बात कही थी। गबन के शिकार खाताधारकों की क्लेम फाइल को भुगतान की स्वीकृति मिलने पर डाक विभाग द्वारा 30 से अधिक से खाताधारकों को छह लाख रुपये से अधिक धनराशि का भुगतान कर दिया गया, जबकि शेष धनराशि के लिए खाताधारक विभाग के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। बताया जाता है कि डाक विभाग द्वारा खाताधारकों को जारी वित्तीय वर्ष में ही भुगतान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, गबन की घटना के बाद से डाक विभाग भी सचेत हुआ है। विभाग जल्द ही नजीबाबाद स्थित उप डाकघर तहसील शाखा को कोर बैंकिंग सर्विस यानि सीबीएस करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में उप डाकघर को सीबीएस कर दिया जाएगा। जिससे उप डाकघर से जुड़े खाताधारक अपने खातों का संचालन किसी अन्य सीबीएस शाखा से भी कर सकेंगे। खाताधारकों को जहां बेतहर ग्राहक सुविधा का लाभ मिलेगा, वहीं शाखा पर गबन की आशंका भी लगभग समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें