फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वैरायटी स्टोर से लाखों रुपये की नकदी और नोटों के गजरे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर की घनी आबादी के बीच स्थित चौक बाजार के वैरायटी जनरल स्टोर की छत से प्रवेश कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और नोटों के गजरे चोरी कर लिए। चोरों वैरायटी स्टोर की सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था भी ठप कर दी।
विज्ञापन

चौक बाजार में हरिओम वैरायटी स्टोर की छत का जंगला काटकर चोरों ने प्रतिष्ठान में प्रवेश किया। कई मंजिला शोरूम से निचली मंजिल के मुख्य प्रतिष्ठान में उतरकर चोरों ने लाखों रुपये के नोटों के गजरे और गल्ले में रखी लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। सोमवार सुबह स्टोर स्वामी हरि ओम अग्रवाल और उनके पुत्र शुभम अग्रवाल को प्रतिष्ठान खोला तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। गल्ले में रखी लाखों की नकदी और नोटों के बड़ी संख्या में गजरे गायब थे।
सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह, सीओ डॉ. अंजनी कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार, अपराध निरीक्षक योगेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे से जुड़ी लाइन चोरों ने ठप कर चोरी को अंजाम दिया। फॉरेंसिक टीम ने वैरायटी स्टोर पहुंचकर नमूने लिए। वैरायटी स्टोर स्वामी हरिओम अग्रवाल ने करीब पांच लाख रुपये की नकदी और कई लाख रुपये के नोटों के गजरे चोरी जाने की पुलिस को जानकारी दी। सीओ ने चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन

पुलिस चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। व्यापारी नेता राजन टंडन गोल्डी, आशु अग्रवाल, लवी अग्रवाल, नकुल अग्रवाल ने हरिओम वैरायटी स्टोर पर हुई लाखों की चोरी का पुलिस से शीघ्र खुलासा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें