धामपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सीरवासुचंद में मां की चिंता को मुखाग्नि देती बेटी स्रोत परिजन
धामपुर। क्षेत्र के ग्राम सीरवासुचंद में परिवार की जिम्मेदारी उठा रही बेटी ने मां के अंत समय में बेटे का फर्ज निभाते हुए अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी। श्मशान घाट में यह दृश्य देख सभी की आंखें नम हो गई। सीरवासुचंद निवासी राजेश्वरी देवी 62 वर्ष का रविवार को देहांत हो गया। राजेश्वरी देवी के पति महेंद्र सिंह का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। मृतका के तीन बेटियां हैं। नजीबाबाद में जीएसटी विभाग में कार्यरत भावना चौहान दो बहनों रूपा चौहान और कविता चौहान से छोटी है। परिवार में कोई और सहारा न होने के कारण मां के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी तीनों बहनों ने बखूबी निभाई। तीन बहनों में सबसे छोटी भावना चौहान ने मां की चिता का मुखाग्नि दी। सोमवार को कालागढ़ बैराज पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौजूद रहे।