फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder: बजरंग दल के पदाधिकारी समेत छह नामजद, 30 अज्ञात शामिल, उदयपुर घटना को लेकर किया था प्रदर्शन

Fri, 01 Jul 2022 03:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

उदयपुर घटना को लेकर प्रदर्शन करने वाले बजरंग दल के पदाधिकारी समेत छह को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा 20 से 30 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
इस्लामिक जिहाद का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में हुई हत्या के विरोध में बजरंग दल और विहिप की ओर से इस्लामिक जिहाद का पुतला फूंका गया। युवक की हत्या की निंदा करते हुए इसे भारत की संप्रभुता को चुनौती बताया। उधर, पुलिस ने पुतला जलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन पर सड़क जाम करने और धारा 144 के उल्लंघन का आरोप है। 

विज्ञापन


गुरुवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शक्ति चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी करते इस्लामिक जिहाद के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि उदयपुर में कट्टरपंथियों ने दिनदहाड़े कन्हैया लाल की हत्या कर दी। कट्टरपंथियों ने हत्या का एक वीडियो भी वायरल किया। जिसमें प्रधानमंत्री को भी जान से मारने की धमकी देकर देश की संप्रभुता को चुनौती दी है। कहा कि इस चुनौती को भारत की जनता, बजरंग दल और विहिप स्वीकार करता है। पुतला जलाने वालों में जितेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, सौरभ शर्मा, राजेंद्र, सुधीर चौधरी, अरुण चौधरी, खिलेंद्र, सुनील वर्मा, विनोद आर्य, अमित उपाध्याय, ज्ञानेश्वर सिंह, अग्निवेष, गौरव, महेंद्र, संजय, सचिन, शुभम, दीपक चौहान, राजकुमार, रजनीश आदि शामिल रहे।
 
उधर, पुलिस ने सड़क पर पुतला फूंकने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें छह लोगों को नामजद करते हुए 20-30 को अज्ञात में आरोपी बनाया गया है। दरोगा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि राजस्थान में हुई घटना के विरोध में जाम लगाकर कन्हैयालाल के हत्यारों का पुतला दहन किया गया। जिससे आने-जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। धारा 144 का भी उल्लंघन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
बजरंग दल के विभाग संयोजक आशीष बालियान, नगर संयोजक अरुण कुमार, जिला मंत्री अनिल चौधरी, नगर अध्यक्ष खिलेंद्र सिंह, विहिप के विभाग मंत्री कैलाश उपाध्याय, प्रांतीय मंत्री जितेंद्र चौधरी को नामजद किया गया है। वहीं 20-30 लोग अज्ञात हैं। 

यह भी पढ़ें: Sajid Murder Case: अब परिवार को आया धमकी भरा फोन, दहशत में परिजन, खौफनाक थी वारदात

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ का कहना है कि जिले में धारा 144 लगी हुई है। शासन के निर्देश हैं कि कोई भी जुलूस या धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। ऐसे में भी सड़क को जाम करते हुए पुतला फूंका गया है। सड़क जाम करने और धारा 144 का उल्लंघन करने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें