फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खौ बैराज के पास नहर किनारे मिला गुलदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। खौ बैराज के निकट सोमवार देर शाम नहर किनारे गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना से क्षेत्र में हलचल मच गई। राहगीरों ने शव देख वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के शव की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम खौ बैराज के चौदह-चार के पुल वाले रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को नहर के पास गुलदार का शव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए और टीम को मौके पर भेजा गया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि गुलदार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को तलाश कर कब्जे में लिया जाएगा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गुलदार की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें