जलालाबाद/नजीबाबाद। आचार संहिता के उल्लंघन करते एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसके पास से मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाते हुए बड़ी मात्रा में रसगुल्ले बरामद किए।
आचार संहिता के उल्लंघन का एक मामला ग्राम पंचायत फजलपुर हबीब का पकड़ा गया। जलालाबाद चौकी प्रभारी राजीव शर्मा ने ग्राम प्रधान के एक प्रत्याशी खलील अहमद की गाड़ी से मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाए जा रहे एक क्विंटल रसगुल्ले बरामद किए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। मास्क न लगाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए।