फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड के लिए गांवों में लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्डन कार्ड के लिए गांवों में लगेंगे शिविर
विज्ञापन

बिजनौर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों के कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान गांव-गांव शिविर लगाकर बनाए जाने वाले गोल्डन कार्ड से संबंधित आशा कार्यकर्ता को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। गोल्डन कार्ड विहीन परिवार में एक से अधिक सदस्यों का कार्ड बनवाने पर आशा को दस रुपये प्रति परिवार की दर से भुगतान किया जाएगा।
जिले में लगभग तीन लाख परिवारों के करीब 15 लाख सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। अब तक जिले भर में लगभग पौने तीन लाख गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने निर्देशित किया है कि इस अभियान में जीरो गोल्डन कार्ड वाले परिवारों में ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्ड बनवाए जाएं। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना नोडल अधिकारी डॉ. पीआर नायर ने बताया कि सभी आशा, संगिनी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों के सभी लाभार्थी परिवारों के किसी एक सदस्य का गोल्डन कार्ड नजदीक के जन सुविधा केंद्र या लोकवाणी केंद्र पर जाकर बनवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम में बीपीएम और बीसीपीएम ब्लॉक के चिकित्सा अधीक्षक और प्रभारी चिकित्साधिकारी के निर्देशन में काम करेंगे। इसके साथ ही आरोग्य मित्रों की ओर से गांव-गांव शिविर लगाकर भी कार्ड बनाए जाएंगे। परिवार के सभी सदस्यों का अलग-अलग गोल्डन कार्ड बनेगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नताशा सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान बनाए गए गोल्डन कार्ड के लिए संबंधित आशा को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। गोल्डन कार्ड विहीन परिवार में कम से कम एक सदस्य का गोल्डन कार्ड बनवाने पर आशा को पांच रुपये प्रति परिवार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि गोल्डन कार्ड विहीन परिवार में एक से अधिक सदस्यों का कार्ड बनवाने पर आशा को दस रुपये प्रति परिवार की दर से प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग तीन लाख पात्र परिवारों के करीब 15 लाख गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें