फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाहेड़ी में चला सफाई अभियान, घर घर हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाहेड़ी में चला सफाई अभियान, घर घर हुआ सर्वे
विज्ञापन

गजरौला शिव। गांव स्वाहेड़ी खुर्द व स्वाहेड़ी बुजुर्ग में एक माह में 20 मौत की खबर को अमर उजाला ने 19 मई बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर उजागर होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। एएनएम के नेतृत्व में आशाओं को घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए।
बुधवार को स्वाहेड़ी में एसडीम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह, चंदक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। एसडीएम ने आशाओं को घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों का सर्वे करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को कोविड की पुष्टि होगी, उन्हें होम आइसोलेट कर उपचार कराया जाएगा। एसडीएम ने प्रधान किरन आर्य व प्रधान ज्योति देवी को गांव में साफ सफाई वह सैनिटाइज तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने एएनएम व आशा को घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों का सर्वे करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बीमार मरीजों को किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में सर्वे कराया जा रहा है अभी तक कितने लोगों का सर्वे किया गया है जानकारी मिलते ही बता दी जाएगी। स्वाहेड़ी पहुंचे उन्होंने गांव में एएनएम के नेतृत्व में आशाओं को घर-घर सर्वे कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। बृहस्पतिवार को गांव में कैंप लगाकर सेंपलिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें