फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों के आंकड़े जुटाने लगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारियों के आंकड़े जुटाने लगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में आए दिन बुखार, कोरोना और फेफड़ों के संक्रमण आदि से हो रही मौतों पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के आंकड़े जुटाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जिले भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। वहीं, इस कार्य के लिए जिला पंचायत राज विभाग की ओर से गांव-गांव निगरानी समितियां सक्रिय कर दी गई हैं।
पिछले लगभग डेढ़ माह से कोरोना से ज्यादा बुखार और फेफड़ों में संक्रमण के कारण लोगों की अधिक मौतें हो रही हैं। इससे जिला प्रशासन से लेकर आम आदमी तक परेशान है। अब जिले के स्वास्थ्य महकमे ने कोरोना के अलावा डाइबिटीज, किडनी फेल्योर, लिवर, हार्ट आदि सहित दूसरी अन्य कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित गांवों के आंकड़े जुटाने की तैयारियां शुरू कर दी है। अफसरों की मानें तो जिन गांवों में ज्यादा मौतें हुई हैं, वहां पर विशेष अभियान चलाकर काउंसिलिंग कराई जाएगी कि वहां के लोग किस बीमारी से ज्यादा ग्रसित हैं।
विज्ञापन

इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग ने भी स्वास्थ्य महकमे के कंधे से कंधा मिलाकर काम करना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत की ओर से निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। अब तक जिले के कई गांवों में बुखार, फेफड़ों का संक्रमण आदि खतरनाक बीमारियों ने सैकड़ों लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। इससे घबराकर स्वास्थ्य विभाग इसकी खोजबीन करने में जुट गया है, जिससे आगामी विषम परिस्थितियों से निपटा जा सके।
इस काउंसिलिंग को कराने का मकसद जिले के लोगों में विभिन्न जानलेवा बीमारियों को ढूंढकर उनका उपचार सुनिश्चित कराना है। इस काम के लिए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है - डॉ. पीआर नायर, नोडल अधिकारी कोविड
विज्ञापन

जनपद मेें कुल 1123 ग्राम पंचायत हैं, जिनमें 1123 निगरानी समितियां कोरोना बनी थीं। अब कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देशों पर निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही सभी समितियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है। इनकी मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी संबंधित ब्लॉक के बीडीओ को सौंपी गई है - सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें