फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार पकड़ने को लगाया पिंजरा, हाथी भगाने को की आतिशबाजी

विज्ञापन
स्योहारा। स्योहारा क्षेत्र के ग्राम न्यामताबाद के जंगल में दिखाई दिया गुलदार - फोटो : 1
विज्ञापन
- गुलदार व हाथी की दस्तक से ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली। राजगढ़ वन क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार व हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में भय माहौल है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा और हाथी भगाने को आतिशबाजी की।
गांव कामगारपुर में मंगलवार रात गुलदार ने ऋषिपाल की दो बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला था। घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्राधिकारी राजगढ़ देव ऋषि सक्सेना के निर्देशन में घटनास्थल पर गुलदार पकड़ने को पिंजरा लगाया गया। वन कर्मियों की क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रात्रि में वन क्षेत्र से बाहर आ रहे हाथियों के झुंड को पटाखे छोड़कर और शोर मचाकर वन क्षेत्र में वापस भेजा जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने के लिए जागरूक किया। टीम में वन दरोगा मदनपाल, शुभम कुमार, योगेश कुमार सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मुस्सेपुर व आसपास के क्षेत्र कई दिनों से दो शावकों के साथ मादा गुलदार देखी जा रहा है। नई बस्ती निवासी आनंदपाल ने बताया कि उसके मकान के एक शावक बैठा था। करीब एक घंटे तक जब शावक नहीं गया तो वह पास गया। लेकिन शावक वहां से भाग नहीं, शोर मचाने पर आए बलवीर सिंह, रणधीर सिंह, बबलू, जगराम सिंह आदि ग्रामीणों ने शावक को भगाने का प्रयास किया तो वह उठकर पास के गन्ने के खेत की ओर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें