फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना में शुरू हुए सीजेरियन प्रसव, पहले ऑपरेशन से जन्मी बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। अब नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही प्रसव के लिए सुरक्षित ऑपरेशन हो सकेंगे। यहां अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पहले ही दिन दो ऑपरेशन हुए। पहले ऑपरेशन से बेटी और दूसरे से बेटे का जन्म हुआ।
विज्ञापन

सीएचसी पर बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का उद्घाटन किया। सीएमओ ने कहा कि सीएचसी नगीना पर प्रसव के लिए ऑपरेशन (एलएससीएस) की सेवाएं नियमित रूप से शुरू कर दी गईं हैं। महिला सर्जन डॉ. सोनिका सिंह और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जॉन सिंह की सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल दिवाकर ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर शुरू होते ही पहले दिन दो प्रसव ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। ग्राम गाजीपुर साहन सभाचंद निवासी मौसमी रानी पत्नी विशाल का पहला सफल प्रसव कराया गया, जिन्होंने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम खेड़ा निवासी संजना पत्नी सुमित का ऑपरेशन हुआ। उसने एक बेटे को जन्म दिया। इस मौके पर स्टाफ नर्स स्वाति, पूजा, बबीता, मीनाक्षी, फार्मासिस्ट,भाजपा नेता प्रमोद चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें