फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चोरी के मोबाइलों के मामले में दुकानदार को ले गई नोएडा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नोएडा स्थित एक कंपनी के गोदाम से कुछ दिन पूर्व 117 मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में नोएडा पुलिस बृहस्पतिवार की दोपहर नगीना पहुंची। बताया जा रहा है कि चोरी किए गए मोबाइलों में से कुछ नगीना के एक मोबाइल विक्रेता के पास बिक्री के लिए लाए गए थे। नोएडा पुलिस मोबाइल विक्रेता को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। कंपनी से मोबाइल फोन के बंडल तैयार किए गए थे। बताया जा रहा है कि 10-10 मोबाइल के बंडल में तीन-तीन मोबाइल कम पाए गए थे। इसके बाद कंपनी की ओर से नोएडा में मोबाइल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चोरी के मोबाइलों की बिक्री के तार नगीना तक पहुंचने की बात सामने आई। बताया जाता है कि नगीना के मोबाइल विक्रेता के पास पांच मोबाइल बिक्री के लिए लाए गए थे, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने मामले की जानकारी नगीना पुलिस को दी। सीओ राजेश कुमार सोलंकी ने नोएडा पुलिस के नगीना पहुंचने तथा एक मोबाइल विक्रेता को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मोबाइल विक्रेता ने बिल से मोबाइल खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें