फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने सीखे योग के गुर

Sat, 18 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान योगाभ्यास करते एनसीसी कैडेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ में बीएसए इंटर कालेज कादराबाद में चल रहे दस दिवसीय योग शिविर के पांचवें  दिन एनसीसी कैडेटों ने योगाभ्यास का प्रशिक्षण लिया। योगी डा. पुष्पेंद्र ने बताया कि यम नियम के बिना योग साधना पूर्ण नहीं होती है। योग करने से उत्थान होता है। सोच, संतोष, स्वाध्याय, ईश्वर प्रणिधान के माध्यम से आंतरिक अंधकार मिटता है। सत्य अहिंसा, सत्तेय, अपरिगृह, बृह्मचार्य के माध्यम से साधक आत्म सुधार के साथ समाज निर्माण में सहयोग करता है। धारणा, ध्यान, समाधि अंतरंग साधन हैं। कैडेटों ने भी अष्टांग  योग, ताड़ासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, भद्रासन,  अष्ट्रासन, अनुलोम, विलोम,  प्राणायाम, भ्रामरी आदि योग क्रियाओं का प्रशिक्षण लिया। सूरजभान सिंह ने बताया कि योग तन और मन को निरोगी बनाता है। शिविर में विजय  सिंह, ललित, भूप सिंह, गुलजार सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

शिविर में बेहोश हो गई दो कैडेट
अफजलगढ़ में  बीएसए इंटर कालेज में चल रहे योग शिविर में प्रशिक्षण ले रहीं दो एनसीसी कैडेट गर्मी और उमस के बीच बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। धामपुर के गांव सुहागपुर निवासी एनसीसी कैडेट प्रियंका (17) वर्ष और अर्चना मालवा (16) योग प्रशिक्षण ले रही थीं। गर्मी और उमस की वजह से अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। इन्हें बेहोश देखकर कुछ देर के लिए सभी दंग रह गए। बाद में आनन फानन में  दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। एनसीसी अधिकारी सूरजभान सिंह का कहना है कि दोनों की हालत में सुधार है। उन्हें अब किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
 वहीं मंडावली में  नेहरू युवा केंद्र की ओर से योग प्रशिक्षण शिविर में युवक-युवतियों को स्वस्थ एवं निरोग रहने के लिए योग अपनाने की सलाह दी गई।
नेहरू युवा केंद्र बिजनौर के जिला युवा समन्वयक संजीव कुमार एवं लेखपाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्यागी ने संयुक्त रूप से योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। स्प्रिंग फील्ड एकेडमी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आशु और नीशू ने सरस्वती वंदना से किया। कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित योग शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार से आए योग गुरु कमल शर्मा और ओमपाल सिंह ने युवक-युवतियों को योग का प्रशिक्षण दिया। कहा कि योग की शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने में अहम भूमिका होती है। नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष आलोक त्यागी ने 21 जून को आयोजित योग दिवस पर योग कार्यक्रमों से जुड़ने तथा योग दिवस पर योग को अपनाने का संकल्प लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा क इसके प्रति  लोगों को सजग होने की जरूरत है। योग प्रशिक्षण शिविर में आसपास के कई गांवों से आए 100 से अधिक युवक-युवतियों ने योग प्रशिक्षण लिया। आलोक त्यागी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मनोज त्यागी, ओमपाल, सचिन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं धामपुर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला सह प्रभारी शिवेंद्र अग्रवाल ने बताया योग दिवस पर निशुल्क तीन दिवसीय योग शिविर  19 जून से सुमंगलम फार्म हाउस नहटौर बाई पास पर प्रात: 5.30 बजे से 7.00 बजे तक लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें