फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनाैर में सड़क हादसे में व्यापारी दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनाैर)। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव दौलताबाद के पास दो कार आपस में टकरा गई। इसमें उत्तराखंड के काशीपुर के रहने वाले स्पेयर पार्ट्स व्यापारी प्रदीप चौहान (55) और उनकी पत्नी आंचल (52) की मौत हो गई जबकि बेटी नेहा गंभीर रूप से घायल है। दूसरी कार में सवार रुद्रपुर निवासी दंपती और उनका बेटा भी घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार की दोपहर कार सवार प्रदीप चौहान निवासी चामुंडा विहार कॉलोनी काशीपुर, उत्तराखंड अपनी पत्नी आंचल और बेटी नेहा के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे। दौलताबाद गांव के पास इनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए विपरीत दिशा में आ रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में प्रदीप, उनकी पत्नी आंचल, पुत्री नेहा तथा दूसरी कार के चालक धर्मेंद्र पुत्र राम मूरत प्रसाद निवासी रुद्रपुर, उत्तराखंड और उनकी पत्नी सुनीता व 13 वर्षीय बेटा उत्कर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया। चिकित्सक ने प्रदीप और आंचल को मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें