फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स ऋषिकेश के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन

किरतपुर। आल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट (एम्स) ऋषिकेश के लिये अब बिजनौर से वाया नजीबाबाद होते हुए बस सेवा 17 जनवरी से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा शुरू की गई बस सेवा आरंभ करने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को ज्ञापन देकर मांग की थी।
17 जनवरी को सुबह छह बजे बिजनौर, किरतपुर वाया नजीबाबाद होते हुए सीधी ऋषिकेश जाने के लिए रोडवेज बस सेवा प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के आदेश से शुरू कर दी गई है। एआरएम बिजनौर वीके मौर्य ने बताया कि रविवार से सुबह छह बजे बिजनौर से रवाना होगी। विभाग से इसके संचालन के आदेश प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि यह बस सेवा शुरू कराने के लिए वह स्वयं तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुहेल अहमद, प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से मिले थे और उन्हें बस सेवा आरंभ कराने के लिए मांग पत्र दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें