फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव में लकड़ियों की बजाय जला रहे टायर, ट्यूब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। गांव पैजनियां में कुछ लोग लकड़ियों की बजाय अलाव में टायर, टयूब एवं अन्य प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान पति ने मामले की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धूप न निकलने के कारण लोग परेशान हैं, जन जीवन प्रभावित हुआ है। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग अलाव में ऐसी सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं जिससे प्रदूषण फैल रहा है। गांव पैजनियां के चौराहे पर कुछ लोग अलाव में प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री जलाकर प्रदूषण फैला रहे है। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। ग्राम प्रधान पति देवेंद्र त्यागी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाले लोगों की जानकारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने अपने स्तर से पैजनियां चौराहे पर दुकानदारों एवं राहगीरों को ठंड से बचने के लिए अलाव जलवाने के लिए लकड़ियों की व्यवस्था करने के लिए कहा है।
कोहरे से यातायात प्रभावित
हल्दौर। क्षेत्र में घना कोहरा होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे पर वाहनों की गति मंद पड़ गई है। क्षेत्र में कई दिन से सुबह-सुबह घना कोहरा छा जाता है। शनिवार को मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर घना कोहरा छाया होने के कारण वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

अलाव जलवाने की मांग
हल्दौर। क्षेत्र में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते लोगों ने अलाव जलवाए जाने की मांग की है।
इन दिनों क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते गांव में लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। नगर पालिका द्वारा लोगों के लिए जगह-जगह अलाव जलाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन ग्राम पंचायत स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सुनील कुमार, मनोज कुमार, मदनपाल, प्रमोद कुमार शर्मा, आकाश शर्मा ने ठंड से बचने के लिए गांव में अलाव जलवाने की प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है। नूरपुर विकास खंड अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि गांव में शासन से अलाव जलवाने के लिए कोई आदेश नहीं आया है। साथ ही गांव में अलाव जलाने की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत निधि से कोई व्यवस्था नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें