फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: शेरकोट में बंद मकान को चोरों ने खंगाला, 50 हजार नकदी और 10 लाख के जेवरात गायब

Tue, 28 Oct 2025 03:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

शेरकोट के मोहल्ला मनिहारान में चोरों ने बंद पड़े मकान से 50 हजार रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
चोरों ने खंगाला मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में शेरकोट थानाक्षेत्र के मोहल्ला मनिहारान में सोमवार रात चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बना लिया। चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी तथा कमरों की तलाशी लेकर करीब 50 हजार रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के रईस उर्फ कलवा ने बताया कि उनका दामाद शाकिर सऊदी अरब में काम करता है और उसकी पत्नी रुकसाना अपने चार नाबालिग बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। घर पर ताला बंद था। मंगलवार सुबह नमाज से लौटते समय उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाज़े और अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।

यह भी पढ़ें: Meerut: व्यापार बचाओ आंदोलन में पहुंचे आशु शर्मा, बोले-तन मन धन से व्यापारियों के साथ, AIMIM का मिला समर्थन

सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर-बाहर से सबूत जुटाए। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, हालांकि अभी चोरों का सुराग नहीं मिला है।

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें