फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर तीन गिरफ्तार, जंगल में जाकर करते थे गोकशी

Sun, 26 Oct 2025 05:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

मुरादाबाद रोड पर गोकशों के साथ धामपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में तीनों को गोली लगी। बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मुठभेड़। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर पुलिस ने गोकशी के मामले में रविवार सुबह मुठभेड़ में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 

सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि रविवार को जैतरा-अमखेड़ा मार्ग पर नहर के पास दो संरक्षित पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। पुलिस ने उनका पोस्टमार्टम कराया, जिसमें दोनों पशुओं के अवशेष संरक्षित पशुओं के होना पुष्ट हुआ। पोस्टमार्टम के बाद सैंपल लेकर अवशेषों को दफन कर दिया। 
 

रविवार सवेरे जब धामपुर थाने की पुलिस मुरादाबाद रोड पर गौरा बादल चौकी के निकट चेकिंग कर रही थी। तब धामपुर की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे। पुलिस ने बाइक सवार तीनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। 
 

पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवकों के पैरों में गोली लगी है। घायल अवस्था में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। 
 

आरोपी थाना क्षेत्र के नींदडू निवासी नौशाद पुत्र सलीम, सुफियान उर्फ कानू पुत्र इलियास एवं इमरान अहमद उर्फ फरीदुद्दीन शामिल हैं। तीनों के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। गोकशी के उपकरण चाकू, छुरा, हथोड़ा, रस्सी आदि बरामद हुई। बताया कि आरोपी मुरादाबाद की तरफ और किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। 
 
विज्ञापन

आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह गोकशी कर मीट की तस्करी करते हैं। उन्होंने अमखेड़ा गांव के जंगल में संरक्षित पशुओं के पकड़ कर उनका कटान किया है। मीट को नींदडू निवासी तीन लोगों को बेचा है। आरोपियों ने मीट खरीदने वाले के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें