फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को रिपोर्ट भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन कर घर में शिशु मंदिर की कक्षाओं का संचालन करने के मामले में मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की है।
विज्ञापन

बीईओ योगेशपाल ने बताया कि सरकार द्वारा जारी कोरोनावायरस गाइड लाइन का उल्लंघन कर नगीना मार्ग स्थित पुरुषोत्तम शरण भानु प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षाओं का संचालन कालियावाला मंदिर बाग में स्थित एक घर में किया जा रहा था। बच्चों को मानक विपरीत जमीन पर बैठा पढ़ाई कराई जा रही थी। उनकी अर्धवार्षिक परीक्षा भी ली जा रही थी। बृहस्पतिवार को अभिभावकों द्वारा विरोध करने पर मामला उजागर हुआ। इस मामले के सभी समाचार पत्रों में मामला प्रमुखता के साथ उजागर होने पर प्रशासन हरकत में आया।
बीईओ ने बताया कि उन्होंने बीएसए महेश चंद को रिपोर्ट भेज दी है। संबंधित विद्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त है।
नोटिस जारी होगा जबाव तलब: एसडीएम
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि शिशु मंदिर प्रकरण में उन्होंने पुलिस को जांच के आदेश दिए है। एसडीएम कार्यालय की ओर से संबंधित शिशु मंदिर को नोटिस जारी किया जा रहा है। जवाब संतोषजनक नहीं आने पर विधिक कार्रवाई होगी। जो भी शिक्षण संस्था सरकार के आदेशों का उल्लंघन करेगी तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें