फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिना अनुमति मस्जिद निर्माण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम कृतो नंगली उर्फ पेहरूवाला में बिना अनुमति कराए जा रहे मस्जिद के निर्माण को शुक्रवार देर रात प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मामले में दो लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

ग्राम पेहरूवाला में हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष कौशिक त्यागी एवं कार्यकर्ता अंकित खोखर ने बिना अनुमति मस्जिद निर्माण कराए जाने की शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया। मौके पर एसडीएम नगीना, सीओ नगीना राजेश कुमार तथा पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची। प्रशासन के अनुसार गांव के लोगों की आपसी सहमति के बाद बिना अनुमति कराए गए निर्माण को बुलडोजर से हटाया गया। देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम पेहरूवाला निवासी महमूद तथा मोबीन का शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से यह निर्माण चल रहा था लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी। अब हिंदू संगठन ने शिकायत की तो पुलिस प्रशासन की नींद टूटी और निर्माण को ध्वस्त कराया गया। सीओ नगीना राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति से बिना अनुमति किए गए निर्माण को हटाया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें