फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिलाई मिल पर 125 करोड़ रुपये बकाया, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिलाई चीनी मिल पर किसानों का करीब 125 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान लंबित है। बकाया भुगतान न करने पर जिला गन्ना अधिकारी ने बिलाई चीनी मिल को नोटिस जारी किया। साथ ही मिल प्रबंधन को शीघ्र समस्त बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि बिलाई चीनी मिल द्वारा अब तक किसानों को करीब 63 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। गन्ना भुगतान में लगातार हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए डीसीओ ने चीनी मिल के अधिकारियों के साथ घंटों बैठक की और समय पर भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जताई।
बताया कि समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय स्तर पर पहले भी मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किए गए। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय में बकाया भुगतान नहीं किया गया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिलाई चीनी मिल के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान संगठन समय-समय पर आंदोलन और प्रदर्शन करते रहे हैं। किसानों का कहना है कि भुगतान में देरी से उन्हें खेती और घरेलू खर्च चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें