पश्चिमी यूपी में बाबा के बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को बिजनौर में पुलिस प्रशासन ने राशन डीलर की हत्या के मामले में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाकर उसे धवस्त कर दिया।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव स्वहेड़ी में गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राशन डीलर की हत्या के आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे धवस्त कर दिया। आरोपियों ने डेढ़ बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए यहां घेर बनाया हुआ था। वहीं इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव स्वहेड़ी में 26 मार्च को राशन डीलर देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन को मालूम हुआ कि आरोपी राम बहादुर और उनके बेटो ने गांव के पास ही करीब डेढ़ बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए घेर बना रखा था।
विज्ञापन
प्रशासन के आदेश पर गुरुवार को सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। सरकार बनने के बाद जिले में बुलडोजर चलाए जाने के लिए पहली कार्यवाही हुई है।