फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु बुद्ध के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Sun, 22 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में आहुतियां देते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में विभिन्न संगठनों की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

गांव नांदकार स्थित धम्म ज्योति बुद्ध विहार में आयोजित कार्यक्रम में भिक्खु मुक्तानंद ने कहा कि बुद्ध का ज्ञान सर्वश्रेष्ठ व कल्याणकारी है। वह समानता का प्रतीक है।
भगवान बुद्ध ने सदैव आचरण को उत्तम बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित महेंद्र सिंह, प्रियदर्शी गौतम, रीता भुईयार, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. विपिन कुमार आदि अनुयायियों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

हिमालयन कॉलोनी में गोविंद सिंह बुद्ध के निवास पर कार्यक्रम में बौद्धाचार्य मामराज सिंह बुद्ध ने धम्म की पूजा पद्घति, त्रिशरण, पंचशील, बुद्ध धम्म, संघ वंदना कराई गई। बौद्धाचार्य ने कहा कि बुद्ध का धम्म सभी प्राणियों के कल्याण व सुख के लिए है।
उन्होंने बुद्ध के शीलों का पालन करने, सदाचारी बनने, दूसरों की भलाई करने की सलाह दी। कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह, अंजुषा सिंह, आकृति सिंह, ओजस्व सिंह आदि मौजूद रहे।
श्यामलाल अंबेडकर बुद्ध विहार शिक्षण संस्थान जालपुर की ओर से ग्राम नंगला पिथौरा में डॉ. बीआर अंबेडकर साहित्य केंद्र पर धम्म सम्मेलन आयोजित हुआ।
प्रधान रोहिताश सिंह की अध्यक्षता व जय सिंह बौद्घ के संचालन में हुए सम्मेलन में बौद्घाचार्य नरेंद्र कुमार ने भगवान बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें