ई-रिक्शा चलाती बीएससी पास निकिता।
- फोटो : अमर उजाला
22 वर्षीय निकिता प्रजापति का कहना है कि वह देवता महाविद्यालय से बीएससी पास है। पिता कैंसर से पीड़ित थे, जिनकी सात महीने पहले मौत हो गई। वह तीन बहनें और एक छोटा भाई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिवार में बड़ा होने के नाते उसके ऊपर ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी आ गई।
बताया कि जब कहीं से कोई मदद नहीं मिली तो उसने अपने पापा की ई-रिक्शा को चलाकर परिवार का आर्थिक भोज उठाने का निर्णय लिया। अब पापा ई-रिक्शा चलाकर वह अपने परिवार की गुजर बसर कर रही है।