बीएसए ने स्मार्ट क्लास संचालन के दिए निर्देश
जलालाबाद/नजीबाबाद। बीएसए ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों को स्मार्ट क्लास संचालन के निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद ने प्राथमिक विद्यालय ढाकीसाधो, असदुल्लापुर, औरंगाबाद और पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर का औचक निरीक्षण किया। बीएसए ने शिक्षा मित्रों द्वारा मिशन प्रेरणा के अंतर्गत सवालों का जवाब न देने पर नाराजगी व्यक्त की। बीएसए ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्थाओं के संबंध में शिक्षकों से चर्चा की।
बीएसए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर के मुख्य अध्यापक मो.आबिद और स्टाफ द्वारा स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों के कार्यों की सराहना की। बीएसए ने शिक्षकों से कोविड संक्रमण दौर में प्राइमरी और जूनियर स्कूलों की प्रभावित शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूक रहने की सलाह दी।