फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासभा के अध्यक्ष का सिर लाओ, 51 लाख पाओ

Fri, 04 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ मुस्लिमों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिले भर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बिजनौर में एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए जमीयत शबाबुल इस्लाम के वेस्ट यूपी महासचिव एवं मोहल्ला चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद इमाम मौलाना अनवारूल हक ने कमलेश का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान कर दिया।

जुमे की नमाज के बाद चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद से मुस्लिम समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए कमलेश तिवारी का पुतला और प्रतीकात्मक अर्थी लेकर एसपी कार्यालय के सामने पहुंचे और धरना देकर जाम लगाया। मगर, अर्थी को उलेमा ने मोहल्ले में रुकवा दिया गया।
विज्ञापन


जमीयत शबाबुल इस्लाम के वेस्ट यूपी महासचिव और मोहल्ला चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद इमाम मौलाना अनवारूल हक ने कहा कि मुसलमानों पर बार-बार तोहमतें लगाई जा रही हैं। अब कमलेश तिवारी जैसे लोग हजरत मोहम्मद साहब पर भी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्होंने खुले मंच से ही कमलेश का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये देने का ऐलान कर दिया। कहा कि हिंदुस्तान का मुसलमान जरूरत पड़ने पर सरहद पर जाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश या दूसरे किसी भी देश के खिलाफ जंग लड़नी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कारी नासिरुद्दीन ने कहा कि कमलेश तिवारी ने अपने बयान से पूरे देश को शर्मसार किया है। इस दौरान कुछ युवकाें ने कमलेश तिवारी के पुतले को आग के हवाले कर दिया, लेकिन तुरंत ही आग को बुझवाया गया।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को देते हुए कमलेश तिवारी को फांसी की सजा दिलाने, सांप्रदायिक बयान देने के लिए सांसद महंत आदित्यनाथ, साध्वी प्राची, साक्षी महाराज पर कार्रवाई कराने और उनकी सभाओं पर रोक लगाने की मांग की।

मुफ्ती मोहम्मद अकरम, कारी अब्दुल हन्नान, परवेज आफताब, शुऐब, पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब मौजूद रहे।

बयान पर कायम हूं : अनवारूलहक
जमीयत शबाबुल इस्लाम के वेस्ट यूपी महासचिव एवं चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद इमाम मौलाना अनवारूल हक ने कहा कि कमलेश तिवारी के बयान ने पूरी मानवता को शर्मसार किया है।

मैंने अपने बयान में अदालत और प्रशासन द्वारा कमलेश तिवारी को फांसी की सजा न दिए जाने पर सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये देने का इनाम देने की घोषणा की है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, जो भी कमलेश तिवारी का सिर कलम करेगा, उसे यह इनाम दिया जाएगा।

कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान करने का मामला उनके संज्ञान में आया है। वे इसे तसदीक  करा रहे हैं। जांच में मामला सहीं पाए जाने पर विधिक राय लेकर इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - सुभाष सिंह बघेल, एसपी।
विज्ञापन


मुस्लिमों के प्रदर्शन के दौरान कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख का इनाम देने का एलान करने की बात की उन्हें जानकारी मिली है। वे इस बयान के तथ्यों की पुष्टि करा रहे हैं। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई होगी। - विनोद पंवार, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें