फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर तक मालन नदी पर बन जाएगा पुल

Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी पर बनाया जा रहा पुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गजरौलाशिव में बिजनौर-नांगल मार्ग पर मालन नदी के पुल को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सितंबर तक पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। यह पुल यूपी-दिल्ली-उत्तराखंड के राहगीरों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। 
विज्ञापन

यूपी-दिल्ली-उत्तराखंड के वाहन वर्तमान में मालन नदी के रपटे से होकर आते जाते हैं। बरसात के दिनों में मालन में पहाड़ों का पानी आने पर यह मार्ग बंद हो जाता है। कई लोग मालन नदी के रपटे को पार करते समय नदी के तेज बहाव में बहकर मर भी चुके हैं। रपटे पर पानी चलने पर राहगीरों को नजीबाबाद, बाखरपुर से होकर जाना पड़ता था। दो साल पहले केंद्र सरकार ने नदी पर पुल बनाने के लिए धन स्वीकृत किया था। इस साल जनवरी में पुल के निर्माण का कार्य राज्य सेतु निगम द्वारा शुरू हो गया है। सितंबर तक पुल का निर्माण पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुल की लंबाई 120 मीटर है। इस पुल की लागत सवा पांच   करोड़ रुपये है। पुल के पास   सड़क निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट दिया   गया है। परियोजना प्रबंधक विरेंद्र सिंह के अनुसार सितंबर तक     काम पूरा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें