फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर बन गया काल

Tue, 21 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में चांदपुर मार्ग पर  पुलिस फायरिंग रेंज चौकी के सामने बने ब्रेकर काल बन गए। ब्रेकर पर बाइक के अनियंत्रित होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चलाते समय किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पेदा निवासी 60 वर्षीय सोमपाल सिंह रविवार को थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के  गांव छाछरी टीप में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। उनके साथ बाइक पर गांव के ही टीकम सिंह थे। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे थे। बिजनौर चांदपुर मार्ग पर कई जगह ब्रेकर बने हुए। फायरिंग रेंज पुलिस चौकी के सामने तेज गति में उनकी बाइक ब्रेकर पर  अनियंत्रित हो गई और गिर पड़ी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक गिरने पर चौकी पर तैनात सिपाही भागकर उनके पास आया और उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सोमपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। 
उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पेड़ से कार टकराई , तीन घायल
धामपुर में  मुरादाबाद मार्ग पर गांव हैजरी पास कार के पेड़ से टकराने से कार में सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी गई है। बरेली निवासी आदित्य कुमार ने बताया कि वह भाभी शशि सक्सेना और भाई आलोक कुमार को लेकर कार से हरिद्वार जा रहा था। कार अरविंद चला रहे थे। जब वे मुरादाबाद मार्ग पर गांव हैजरी के पास पहुंचे तो वहां पर सामने से तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे वह, उसकी भाभी और भाई तीनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर वह यहां पहुंचे है। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी से भर्ती कराया। डाक्टरों ने तीनों की हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन


बाइकों की टक्कर में दो लोग चोटिल
शेरकोट में हाईवे 74 पर सरदार खां की पुलिया के पास आमने सामने की भिड़ंत में  बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। गांव भनौटी निवासी घायल सईद ने बताया कि वह शेरकोट से गांव जा रहा था कि तभी सरदार खान की पुलिया के पास पहुंचने पर सामने से तेज गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। दूसरा घायल शेरकोट के मुहल्ला खुराड़ा निवासी नदीम है। दोनों को उपचार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। लोगों का कहना था कि यह हेलमेट लगाए होते तो कम चोट आती। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें