नजीबाबाद में फलों की खरीदारी करते रोजेदार।
- फोटो : NAZIBABAD
त्योहार शुरू होते ही फलों के दामों में उछाल
नजीबाबाद। रमजान का पवित्र माह और चैत्र नवरात्र शुरू होने के साथ फलों के दामों में दोगुना वृद्धि हुई है। तीन दिनों के भीतर केले के दाम में 20 से 30 रुपये प्रति दर्जन उछाल आया है।
नवरात्र के पहले ही दिन फलों के दामों में भारी उछाल आया है। केले के दामों में सर्वाधिक वृद्धि हुई है। इससे पहले केले के दाम औसतन 30 से 40 रुपये प्रति दर्जन चल रहे थे। पंचायत चुनाव में उतरे प्रत्याशियों ने फल आढ़त से ही फलों को खरीद लिया। प्रत्याशियों के यहां जमकर फलों का वितरण किया गया। अब केला 75 से 80 रुपये प्रति दर्जन, पपीता 60 रुपये प्रति किलोग्राम, अंगूर 130 रुपये प्रति किलोग्राम, सेब 190 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम और खरबूजा औसतन 70 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।