फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बॉलीवुड गायिका तुलसी ने दी शानदार प्रस्तुति

Mon, 17 Nov 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के बीआईटी कॉलेज के सिल्बर जुबली महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देती बॉलीबुड गायिका तुलसी कुम
विज्ञापन
बिजनौर। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली महोत्सव की स्टार नाइट में बॉलीवुड गायिका तुलसी कुमार ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल सात हजार से अधिक लोग संगीत की धुनों पर झूम उठे।
विज्ञापन

प्लेबैक गायिका तुलसी कुमार हिट गीतों से समां बांध दिया। उन्होंने ओ साकी साकी, तू लांग मैं एलबेला, मैं जिस दिन भूला दूं सहित कई लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। दर्शकों ने वन्स मोर के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। भगवंत ग्रुप के तीन विवि में 10 से अधिक शिक्षण संस्थाएं संचालित हैं। इन्हीं उपलब्धियों के उपलक्ष्य में भगवंत ग्रुप ने सिल्वर जुबली महोत्सव स्टार नाइट का आयोजन किया। इस मौके पर संस्थान चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, सहायक निदेशक डॉ. पुष्पनील वर्मा, वाइस चेयरमैन डॉ. आशा सिंह, डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल, डॉ. अजय सिंह, दुष्यंत कुमार, डॉ. एके शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें