फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईवे पर गूंजने लगा बोल बम, बम-बम

Sun, 16 Feb 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर कांवड़ लेकर जाते ​शिवभक्त।(संवाद)
विज्ञापन
नजीबाबाद। कांवड़ मेला शुरू होते ही हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिवभक्त बम भोले की गूंज के साथ यूपी क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। उधर, पुलिस प्रशासन ने कांवड़ मेले की पूरी तैयारी कर ली है। शिवभक्तों के स्वागत के लिए भागूवाला में स्वागत द्वार बनाया गया है।
विज्ञापन

रविवार से कांवड़ मेला शुरू हो गया है। हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों के लिए पहला पड़ाव स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर पड़ता है। मंदिर के पुजारी पंडित शशिनाथ ने बताया कि कांवड़ लाने वाले शिवभक्त मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के बाद ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। हरिद्वार से कांवड़ उठाते समय मंदिर पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों को गंगाजल की अलग शीशी मिलती है। रविवार को कई शिवभक्त कांवड़ लेकर मोटा महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। कई शिवभक्तों के जत्थे नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाते दिखे।
उधर, कई प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों से भी कांवड़ यात्रा मार्गों पर नजर रखी जा रही है।
वहीं, मंडावली कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में जागरूक और सतर्कता के होर्डिंग्स लगाए। मोटा महादेव से जटपुरा बोंडा और भागूवाला बाईपास तक वनकर्मियों ने होर्डिंग्स लगाए। रात में वन विभाग की टीम भी गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें