फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन दिन से लापता बालक का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। मंगलवार की शाम बकरी चराने के दौरान लापता हुए गांव सराय निवासी 13 वर्षीय शाहनवाज पुत्र रकीब का शव शुक्रवार की सुबह गांव में स्थित तालाब में मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि ग्राम अलीपुर गंगा उर्फ सराय निवासी रकीब ने 16 सितंबर को थाने पहुंचकर लिखित में सूचना दी थी कि उसका 13 वर्षीय पुत्र शाहनवाज 15 सितंबर की शाम को अपने भाई के साथ घर से बकरी चराने के लिए गया था। थोड़ी देर में घर वापस आने की बात कहते हुए उसने भाई को घर भेज दिया तथा खुद घर नहीं लौटा था। आसपास के जंगल में काफी ढूंढने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गांव के ही एक तालाब में बालक का शव के मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब में सिंघाड़े की खेती हो रही है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया तालाब में डूबने से बालक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। उनका कहना है कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया था। मृतक बालक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं दिखा। फिर भी मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
गुलदार के उठा ले जाने की आशंका जता रहे थे लोग
शाहनवाज कक्षा आठ का छात्र था। बालक के लापता होने के बाद गांव के लोग गुलदार के हमले की आशंका भी जता रहे थे, क्योंकि जिस जगह बालक बकरी चराने गया था वहां पूर्व में गुलदार द्वारा जानवरों को उठाकर ले जाने की घटना हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि इसी के चलते बालक को ढूंढने के लिए ड्रोन का सहारा भी लिया गया था। बालक का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर तालाब में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें