फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध में शुरू नहीं हुआ नौकायन

विज्ञापन
कालागढ में रामगंगा बांध का एक विहंगम दृश्य। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
रामगंगा बांध में शुरू नहीं हुआ नौकायन
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा नदी में कालागढ़ से पर्यटकों के लिए नौकायन शुरू करने का प्रस्ताव शासन के ठंडे बस्ते में पड़ा है। कार्बेट पार्क के अधिकारियों को शासन के आदेशों का इंतजार है। ताकि वह रामगंग में नौकायन शुरू कर सके।
कार्बेट पार्क प्रशासन ने 17 जून 2019 को प्रधान वन संरक्षक उत्तराखंड को रामगंगा बांध के जलाशय में ईको पर्यटन के तहत नौकायन शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव में कहा गया था कि नौकायन कालागढ़ से शुरू किया जाएगा। इससे राज्य सरकार को राजस्व मिलेगा। वहीं कार्बेट पार्क में आने वाले पर्यटकों का दबाव भी अन्य पर्यटन जोन पर कम हो जाएगा। रामगंगा नदी के जलक्षेत्र के 4182.96 हेक्टेअर में से निर्धारित क्षेत्र में नौकायन किया जाना था। पूरे वर्ष के लिए नौकायन खोला जाना था। इसी पर्यटन वर्ष में सितंबर से यह शुरू किया जाना था। रामगंगा बांध के जलाशय में 14 फरवरी को इसी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कालागढ़ से ढिकाला तक नौकाविहार कर चुके हैं। इस दौरान जलाशय को नौकाविहार के लिए पार्क प्रशासन ने उपयुक्त पाया था। प्रस्ताव में पीएम के भ्रमण का भी जिक्र किया गया है। प्रस्ताव में नौका खरीदने के लिए दस लाख का खर्च बताया गया था। वहीं, पर्यटकों के लिए दो हजार रुपये प्रति पर्यटक का शुल्क भी प्रस्तावित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश का इंतजार
कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल का कहना है कि रामगंगा बांध के जलाशय में नौकायन के लिए कालागढ़ सबसे उपयुक्त स्थान है। निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर और दिल्ली, देहरादून से भी कार द्वारा थोड़े समय में ही कालागढ़ पहुंचा जा सकता है। अभी प्रस्ताव को शासन से अनुमति नहीं मिली है। अनुमति मिलने पर ही इसको शुरू किया जा सकेगा। इसके उच्च अधिकारियों को पुन: लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें