फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विनियमित क्षेत्र के मास्टर प्लान की हुई बोर्ड बैठक, मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुझाव आने के बाद मास्टर प्लान का प्रस्ताव भेजा जाएगा मुख्यालय
विज्ञापन

-विकास प्राधिकरण के गठन को लेकर भी बैठक में हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में विनियमित क्षेत्र का मास्टर प्लान बनाने और बिजनौर विकास प्राधिकरण के गठन करने को लेकर बोर्ड बैठक हुई। बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह से सुझाव मांगे। सुझाव आने के बाद प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा।

जिलेभर की सभी तहसीलों में विनियमित क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। यह सर्वे टाउन प्लानर मुरादाबाद की देखरेख में किया गया। विनियमित क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के लिए संयुक्त नियोजन संभागीय नियोजन खंड नगर एवं ग्रामीण नियोजन विभाग मुरादाबाद की टीम ने सर्वे किया। सर्वे पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम कलक्ट्रेट में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इसमें मौजूदा मास्टर प्लान को पुनरीक्षित करते हुए, नया मास्टर प्लान बनाने और बिजनौर विकास प्राधिकरण गठन करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए निर्देशित किया। बैठक में सभी तहसीलों के एसडीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मास्टर प्लान नहीं बनने से आ रही परेशानी-
जिले में साल 2003 में मास्टर प्लान बना था। जबकि मास्टर प्लान 10 साल की योजनाओं के लिए तैयार होता है। मास्टर प्लान नहीं बनने से विनियमित क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काट दी गईं। फिलहाल नौ कॉलोनियों में प्लॉट की खरीद-फरोख्त पर भी रोक लगा दी गई है।

विनियमित क्षेत्र का दायरा बढ़ने से होगा विकास-
मास्टर प्लान तैयार होने के बाद विनियमित क्षेत्र का दायरा भी बढ़ेगा, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। सड़कों का चौड़ीकरण होगा। बिजली, पानी की व्यवस्था बेहतर की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन::
विनियमित क्षेत्र का सर्वे पूरा होने के बाद बोर्ड बैठक हुई, जिसमें मास्टर प्लान के लिए सुझाव मांगे गए। सुझाव आने के बाद विनियमित क्षेत्र के मास्टर प्लान और बिजनौर विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव मुख्यालय भेजेंगे।.
...अवनीश कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें