फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस बुलाती रही, मेडिकल के लिए नहीं पहुंची दुष्कर्म पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
- बसपा नेता के अस्पताल में महिला मरीज से दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

- चार महीने बाद दर्ज हो सका पीड़िता से दुष्कर्म का केस

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके डॉ. शकील हाशमी के अस्पताल में हुए दुष्कर्म के आरोप में पीड़िता के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाना था, मगर उसका पूरे दिन फोन बंद आया। पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए लगातार नंबर डायल करती रही।
थाना हीमपुर दीपा के एक गांव निवासी महिला ने चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि गांव पित्तनऔंधा निवासी वसीलुद्दीन उर्फ लोरे का उसके घर आना जाना था। करीब चार माह पूर्व उसकी तबीयत खराब होने पर उसे चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा बाईपास मार्ग स्थित डॉ. शकील हाशमी के कफील नर्सिंग में ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि यहां उसे एक नर्स ने इंजेक्शन लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे पता चला कि उसके साथ आरोपी वसीलुद्दीन उर्फ लाेरे ने दुष्कर्म किया, जबकि डॉ. शकील हाशमी ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार अस्पताल में ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
आरोपी के पुत्र अजीम से शिकायत की तो उससे धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने वसीलुद्दीन उर्फ लाेरे, डाॅ. शकील हाशमी, नर्स और अजीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।
शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाना था। मगर, उसका फोन बंद आया। पुलिस उसे बुलाने के लिए बार बार प्रयास करती रहीं। वहीं, डाॅ. शकील हाशमी ने आराेप को गलत बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनैतिक षडयंत्र रचा गया है।
विज्ञापन




पीड़िता के बयान बृहस्पतिवार को दर्ज किए जा चुके हैं। अब मेडिकल परीक्षण कराया जाना था, मगर पूरे दिन महिला का फोन स्वीच ऑफ आता रहा। - राजेश सोलंकी, सीओ चांदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें