फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहनपुर में सानियान और शामियान में पहुंची खूनयुक्त पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप लाइन से घरों में पानी के साथ पहुंचा खून, मचा हड़कंप
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद नगर पंचायत साहनपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब दो मोहल्ले सानियान और शामियान में पाइप लाइन से पानी के साथ खून पहुंचना शुरू हो गया। क्षेत्रवासियों ने तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन और नगर पंचायत चेयरमैन को दी। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल, नगर पंचायत कर्मचारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने पानी के साथ खून आने पर माहौल गर्माता देख अपने ही सामने पाइप लाइन की जांच करायी। पाया कि जगह जगह टूटी पानी की पाइप लाइन के माध्यम से पशुओं का खून लोगों के घरों तक पहुंचा है। अधिकारियों के निर्देश पर टूटी पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया। उसके बाद ही जनता शांत हुई।
विज्ञापन

साहनपुर में पाइप लाइन से जलापूर्ति होती है। शनिवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुस्लिम समाज पशुओं की कुर्बानी करते हैं। पशुओं के काटने पर निकलने वाला खून नाली व नालों में बहा दिया जाता है। साहनपुर में अनेकों स्थानों पर पानी की पाइप लाइन नाले और नालियों से होकर गुजर रही है। कई स्थानों पर पानी लाइन के लीकेज होने की भी शिकायत रही है। नगर पंचायत ने समय रहते टूटी पाइप लाइन को ठीक नहीं कराया। जिसका परिणाम यह हुआ कि नाली व नालों मेें पहुंचने वाला पशुओं का खून टूटी पाइप लाइन के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच गया। जिसको लेकर स्थानीय निवासी विजय वर्मा, श्यामसुंदर टांक, रामानंद टांक, राजीव वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, राजीव कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष मेराज अहमद और प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की। एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने तत्काल नगर पंचायत अध्यक्ष और थाना पुलिस को मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। लेखपाल छात्रपाल, एसआई कमल किशोर, नगर पंचायत जलकल विभाग के कर्मचारियों ने वाटर सप्लाई के साथ खून आने के कारणों की छानबीन की। पेयजल आपूर्ति से जुड़े कर्मचारियों ने क्षेत्र की पाईप लाइन लीकेज होने से नालियों में ईद-उल-अजहा पर बहने वाला खून पानी की सप्लाई के साथ घरों तक पहुंचने की पुष्टि की। जहां सब इंस्पेक्टर के समझाने पर स्थानीय लोग शांत हुआ वहीं चेयरमैन ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जांच करके सभी टूटी पाइप लाइन को ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें