फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को खातों में आएगी किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
15 को खातों में आएगी किसान सम्मान निधि
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना निधि की किस्त 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर किसानों के खातों में जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से भाषण के दौरान इस योजना की राशि किसानों के खातों में भेज सकते हैं। महीने की शुरूआत में उन किसानों के खातों में सम्मान निधि की किस्त आएगी। जिनमें संशोधन की वजह से निधि की किस्त नहीं आ रही थी। साढ़े तीन लाख से ज्यादा किसानों को इस महीने सम्मान निधि की किस्त आएगी।
किसानों को खेती करने में सीधे आर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित है। पहले योजना में लघु व सीमांत किसानों को ही शामिल किया गया था, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार दोबारा बनने के बाद कुछ शर्तों के साथ सभी किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना में साल में तीन किस्तों में किसानों के खातों में छह हजार रुपये डाले जाते हैं। लॉकडाउन में अप्रैल में भी सरकार ने योजना की किस्त जारी की थी। तब जिले के करीब सवा तीन लाख किसानों के खातों में दो दो हजार रुपये भेजे गए थे। अब अगस्त में किसानों को योजना की किस्त मिलनी है। इस महीने साढ़े तीन लाख से अधिक किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लालकिले से भाषण के बाद किसानों की किस्त जारी करेंगे। देशभर में एक साथ सभी किसानों को यह किस्त जारी होगी। खास बात यह है कि योजना में किसान को तब से किस्त लेने का पात्र माना जाता है जब उसने पंजीकरण करा लिया हो। इसके बाद भी अगर बैंक खाते, आधार नंबर आदि में कुछ संशोधन होने की वजह से किस्त न आए तो जब संशोधन पूरा होगा तब पंजीकरण के बाद की किस्त भी किसान के खाते में आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी का कहना है कि योजना का लाभ किसानों को दिया जा रहा है। विभाग के कर्मचारी अब भी ब्लॉक स्तर पर किसानों के पंजीकरण व संशोधन करने में लगे हुए हैं। सभी पात्र किसानों के खातों में योजना की किस्त आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें