फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों ने संभाली क्षेत्र पंचायत की बागडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुखों ने संभाली क्षेत्र पंचायत की बागडोर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के ब्लॉक प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत समिति की बागडोर संभाल ली है। मंगलवार को 11 ब्लॉक प्रमुख और 1390 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली है। शपथग्रहण कार्यक्रम में खूब भीड़ जुटी। कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों ने ग्रामीणों के हित में काम करने का वादा किया।
विज्ञापन

शासन से 20 जुलाई नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथग्रहण कार्यक्रम तय था। डीएम ने तहसीलों के एसडीएम व जिला स्तरीय अधिकारी शपथ के लिए नामित किए थे। शपथ ग्रहण दो शिफ्ट में सुबह 11 बजे व दो बजे हुआ। ब्लॉक प्रमुखों के समर्थक काफी संख्या में कार्यक्रम में आए। कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार विवाह या किसी भी कार्यक्रम में अधिकतम 50 व्यक्ति ही आ सकते हैं, लेकिन शासन से शपथग्रहण कार्यक्रम में इस प्रतिबंध में छूट दे दी थी। इन आदेशों का ब्लॉक प्रमुखों ने खूब फायदा उठाया। उनके समर्थक काफी संख्या में आए, लोगों ने कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉक के 11 ब्लॉक प्रमुख तथा 1390 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली है। शासन के निर्देशानुसार शपथग्रहण कार्यक्रम हो गया है। शपथग्रहण कार्यक्रम के बाद क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक हुई है। बताया कि पंचायत राज अधिनियम के अनुसार क्षेत्र पंचायत समिति का कार्यकाल 20 जुलाई से माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें